सीएए के तहत 14 लोगों को नागरिकता मोदी की पहली गारंटी : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

सीएए के तहत 14 लोगों को नागरिकता मोदी की पहली गारंटी : महेंद्र भट्ट

 सीएए के तहत 14 लोगों को नागरिकता मोदी की पहली गारंटी : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 17 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने 14 लोगों को नागरिकता मिलने से सीएए की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यही भाजपा की कथनी और करनी है, जिसमें कोई भेद नही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक जारी बयान में कहा कि 14 लोगों को नागरिकता मिलना चुनाव परिणाम से पहले पूरा होने वाली मोदी की पहली गारंटी है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर अमल शुरू होने के साथ पार्टी ने आजादी के समय देश के पूर्वजों के उस वादे को पूरा किया है। लेकिन दुखद की बात यह रही कि सात दशकों तक कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति के तहत न तो कभी उनकी सुध ली और न ही जोखिम उठा कर शरण लेने वालों को नागरिकता देने की कोशिश की। उस समय हम एक बड़ी राजनीतिक ताकत नही थे, लेकिन फिर भी भाजपा ने देश की तरफ से पाकिस्तान में छूट गए अपनों से किए वादे को पूरा किया। लोग यूं ही नही कहते कि मोदी के वादों के भी पूरा होने की गारंटी हैं। जिसकी पहली किस्त सीएए के तहत दी गई 14 शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि शीघ्र ही उत्तराखंड में निर्वासित हजारों शरणार्थियों को भी देश में रहने का अधिकार प्राप्त होगा। विपक्ष मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण के लिए सत्ता में आने पर इस कानून को वापस लेने का वादा कर रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। क्योंकि देश की 140 करोड़ जनता समझ गई है कि यह कानून नागरिकता लेने का नही बल्कि नागरिकता देने का काम है। यही वजह देश मोदी के इसी दम पर भरोसा कर अपना पूरा आशीर्वाद उन्हे देने जा रहा है। साथ ही नरेन्द्र मोदी ने एक गारंटी और दी है कि कोई भी ताकत इस सीएए कानून को वापिस नही ले सकती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!