विधायक हरीश धामी समेत करीब 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Shaurya Mail

Breaking News

विधायक हरीश धामी समेत करीब 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 विधायक हरीश धामी समेत करीब 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विधायक हरीश धामी समेत करीब 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धारचूला, चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करना धारचूला के विधायक हरीश धामी को भारी पड़ गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक हरीश धामी समेत करीब 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुनस्यारी क्षेत्र में पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से बीते 13 जनवरी को कांग्रेस की राजनीतिक बैठक होने की जानकारी मिली।
थानाध्यक्ष श्याल लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने जांच की तो सभा होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी 22 गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता व बूथ एंजेंटों के साथ बैठक कर रहे थे। साथ ही तय संख्या से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार भी किया जा रहा था। चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर पुलिस ने विधायक धामी व अन्य सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188 व 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!