मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा यात्रा का किया शुभांरभ - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा यात्रा का किया शुभांरभ

 मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा यात्रा का किया शुभांरभ

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 अगस्त 2024

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। जिन बलिदानियों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। आज उन्हीं की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। मंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने और अपनी सेल्फी अपलोड करने की अपील भी की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक भव्य तिंरगा यात्रा का शुभारंभ किया। मंत्री ने यात्रा के शुभारंभ से पूर्व महात्मा गांधी और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए। तिरंगा यात्रा में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारीगण, पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय के उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इसके मूल्यों को बनाए रखते हुए एक सशक्त भारत का निर्माण करने की सभी से अपील की। साथ ही सभी से 11-15 अगस्त अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने और अपनी सेल्फी हरघरतिरंगा.कॉम पर अपलोड करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर, गर्व से हमारा राष्ट्र एकता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और सभी को देशभक्ति के प्रति ओतप्रोत कर रहा है।

इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, उपनिदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारीगण, पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!