मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव भक्तों का तीर्थ नगरी पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव भक्तों का तीर्थ नगरी पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव भक्तों का तीर्थ नगरी पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

उत्तराखंड(ऋषिकेश),मंगलवार 30 जुलाई 2024

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सावन मास के द्वितीय सोमवार पर शिव भक्तों का तीर्थ नगरी पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान शिव भक्तों को कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया।

मंत्री डॉ. अग्रवाल ने दून तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि तीर्थनगरी पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह पर मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कांवड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कांवड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है जिसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!