मंत्री ने बहुद्देशीय शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदान के लिए जागरुकता पर दिया जाेर - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री ने बहुद्देशीय शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदान के लिए जागरुकता पर दिया जाेर

 मंत्री ने बहुद्देशीय शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदान के लिए जागरुकता पर दिया जाेर

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 19 सितंबर 2024

राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को किशन नगर चौक स्थित आत्माराम धर्मशाला में आयोजित बहुउदेशीय शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान-जीवनदान है। हमारे जीवन और शरीर के संचालन में रक्त की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट ब्लड से कई लोगों को लाभ मिलता है। आज जिस प्रकार घटनाएं हो रही है, ऐसे में यह एक बहुत बड़ा माध्यम है।

मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदान को लेकर समाज में जागरुकता लाने और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब रक्तदान का महत्व लोग समझेंगे, तभी नियमित रूप से रक्तदान करने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद नंदनी शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप बिट्टू, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!