मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी दीपेंद्र कंडारी को दी श्रद्धांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी दीपेंद्र कंडारी को दी श्रद्धांजलि

 मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी दीपेंद्र कंडारी को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 अगस्त 2024

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हवलदार दीपेंद्र कंडारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केन्द्र और राज्य सरकार परिवारजनों के साथ खड़ी है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को शिमला बाईपास स्थित नयागांव रतनपुर में पहुंचकर हवलदार दीपेंद्र कंडारी के आकस्मिक निधन पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात हवलदार दीपेंद्र कंडारी चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के निवासी है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मेरी सैनिक पृष्ठभूमि होने कारण में सैनिकों और उनके परिवारजनों के दुःख और समस्या को समझ सकता हूं। हम किसी बलिदान को वापस नहीं ला सकते हैं लेकिन, बलिदानी की वीरता और उसके पराक्रम का बखान करना और उनको यादों की जिंदा रखने प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार इस दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मैं स्वयं भी 17वीं गढ़वाल राइफल का ही जवान था। इससे पूर्व भी उन्होंने 17वीं गढ़वाल के जवान अठुरवाला निवासी शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए थे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!