मंत्री गणेश जोशी ने कालीमठ मंदिर में की पूजा-अर्चना - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने कालीमठ मंदिर में की पूजा-अर्चना

 मंत्री गणेश जोशी ने कालीमठ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग),शनिवार 29 सितंबर 2024

राज्य के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने तीन दिवसीय जनपद रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान कालीमठ मंदिर में मां महाकाली की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने महाकाली का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने मंदिर परिसर में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भैरव बाबा के दर्शन किये। इस अवसर पर पुजारी रमेश चंद्र, अनसूया प्रसाद राकेश गौड़, कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!