मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण

 मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 30 अगस्त 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बारिश से मसूरी पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के निकट पुश्ता ढहने और क्षतिग्रस्त लंढौर बाजार को जाने वाले मुख्य मार्ग का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि यहां पर निर्माण सामग्री लाने में परेशानी हो रही थी, जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिक्कतों को दूर कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए। पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के निकट पुस्ता गिरने से हुई क्षति की पूर्ति के लिए संबंधित व्यक्ति को मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इस अवसर पर एसडीएम दीपक सैनी, ईओ मसूरी राजेश नैथानी, ईई लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाठी, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!