दिल्ली पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष श्री ऍम.पी.सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए किए जायेंगे मेगा इवेंट - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

दिल्ली पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष श्री ऍम.पी.सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए किए जायेंगे मेगा इवेंट

 दिल्ली पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष श्री ऍम.पी.सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए किए जायेंगे मेगा इवेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 28 अक्टूबर 2024

आज दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के कालागाव सहस्त्रधारा  रोड में प्रधानाचार्या बी.के.सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देतें हुए बताया कि हमारे संस्थापक अध्यक्ष श्री ऍम.पी.सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित एक आगामी मेगा इवेंट, विवद्धांजलि एक युग के कार्यक्रम का आयोजन के हिस्सा के रूप में स्कूल में 5 नवंबर 2024 को सुबह 6:00 बजे डी पी एस राजपुर रोड से डी पी एस काला गांव, संस्तरधारा रोड देहरादून तक साईकलोथन का आयोजन करेगा।

यह आयोजन श्री ऍम.पी.सिंह कि विरासत और योगदान का सम्मान करने का प्रयास का हिस्सा है। विवद्धांजलि फ्लैग शिप के तहेत होने वाले कार्यकमो के आयोजन में 30 से अधिक स्कूलों के लगभग 900 से अधिक छात्र भाग लेंगे। सभी विजेताओं को ट्राफी के साथ नकद परितोषित (इनाम )दिया जायेगा।

प्रधानाचार्या बी.के.सिंह ने यह भी बताया की अगर दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम विजय होती है तो वह यह पुरस्कार नहीं लेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!