पार्षदों की समस्याओं पर मेयर सख्त, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

पार्षदों की समस्याओं पर मेयर सख्त, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

 पार्षदों की समस्याओं पर मेयर सख्त, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 30 मार्च 2026

नगर निगम देहरादून के पार्षदों के आग्रह पर महापौर सौरभ थपलियाल ने आज बैठक में सम्मिलित हुए, जिसमें शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं एवं मांगें प्रमुखता से रखीं व सभी पार्षदों ने मांग की कि प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य किए जाए। महापौर थपलियाल ने सभी पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक वार्ड में समान रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

मेयर सौरभ थपलियाल ने यह भी कहा कि नगर निगम देहरादून पार्षद परिवार के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं और आगे भी रहेंगे।

कुछ पार्षदों द्वारा अधिकारियों की लापरवाही एवं समस्याओं की अनदेखी की शिकायत पर महापौर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही संपर्क किया और कड़ी हिदायत दी कि पार्षदों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई देरी नहीं की जाएगी।

इस बैठक में पार्षद विशाल कुमार, अनीता गर्ग, रानू गेल, प्रवीण कुमार, मीनाक्षी मौर्य, संजय सिंघल, महिंद्रा कुकरेजा, वैभव अग्रवाल, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!