मेयर ने किया सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

मेयर ने किया सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास

 मेयर ने किया सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 06 अप्रैल 2026

नगर निगम देहरादून का निर्माण विभाग वार्ड 33, यमुना कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र का निर्माण करेगा। आज महापौर सौरभ थपलियाल ने भवन का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि सामुदायिक केंद्र किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। यह केंद्र स्थानीय निवासियों के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ ऐसे विकास कार्य करना है, जो सीधे जनता के जीवन को सरल और सशक्त बनाएं।

वार्ड पार्षद संजय सिंघल ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह केंद्र क्षेत्र में सामाजिक एकता और सहभागिता को और अधिक मजबूत करेगा। महापौर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि जल्द ही यह केंद्र आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!