मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

 मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली, शुक्रवार 29 दिसंबर 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है।

उल्लेखनीय है कि मोहन यादव मंत्रिमंडल के 28 मंत्रियों ने 25 दिसंबर को शपथ ली थी। इसके पहले दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले चुके हैं। फिलहाल इन मंत्रियों के विभागों का वितरण नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद मंत्रियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!