मुख्यमंत्री धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी, बोले-जागरूकता का सशक्त माध्यम - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी, बोले-जागरूकता का सशक्त माध्यम

 मुख्यमंत्री धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी, बोले-जागरूकता का सशक्त माध्यम

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 17 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करने और लाेगाें में जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!