उत्तराखंड सरकार और जर्मन इनोवेशन हब राइन-माइन के मध्य एलओआई हस्ताक्षरित - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड सरकार और जर्मन इनोवेशन हब राइन-माइन के मध्य एलओआई हस्ताक्षरित

 उत्तराखंड सरकार और जर्मन इनोवेशन हब राइन-माइन के मध्य एलओआई हस्ताक्षरित

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 30 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को हस्ताक्षरित एलओआई का उद्देश्य राज्य के कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल,व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी और नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार की ओर से युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न देशों की मांग के आधार पर भी राज्य के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के कौशल विकास के साथ ही विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा कराई गई है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कौशल विकास और विदेशी भाषा का प्रशिक्षण देने के बाद राज्य के कई युवा विदेशों में नौकरी कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, जर्मन प्रतिनिधिमंडल में राउनहाइम शहर के मेयर डेविड रेंडल, जर्मनी के विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार सौरभ भगत और इनोवेशन हब राइन-माइन के सीईओ स्टीफन विट्टेकिंड मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!