लोजपा (रामविलास) ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

लोजपा (रामविलास) ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

 लोजपा (रामविलास) ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 28 फरवरी 2026

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड द्वारा आज बंजारावाला स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय में ‘होली मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों के त्योहार का आनंद लिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पार्टी नेतृत्व ने इस दौरान प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव सी.पी. सिंह द्वारा किया गया। इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष जय गोविंद, प्रदेश सचिव नागेंद्र कुमार गुप्ता, मोनिका अस्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल ठाकुर, संजीवनराम और सुनील पासवान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!