लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू, यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू, यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी

 लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू, यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 22 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मसूरी में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में जनमानस के नगर बस सेवा चलाने के अनुरोध पर चौथे ही दिन ही नगर पालिका परिषद की झड़ीपानी, बर्लोगंज, एकेडमी गेट बस सेवा शुरू कर दी। वहीं एक नई बस का क्रय आदेश जारी कर दिया है।
डीएम के निर्देश पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 4 गोल्फकार्ट के चार दिन में ही आदेश जारी कर दिया है।
डीएम ने धरातल पर त्वरित एक्शन, की कार्यप्रणाली को कायम रखा है, डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मसूरी के प्रयास से बस सेवा सुचारू हो गई है।
डीएम के निर्देश पर लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू हो गया है, वहीं यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी कर दिया है। डीएम के निर्देश पर विद्युत हाइमास्क लोडर कैरिंग वाहन एवं जेसीबी का जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी कर दिए हैं।
टोल बैरियर के लिए 6 पीओएस मशीन के लिए भी कार्यादेश जारी कर दिए हैं।
डीएम ने डीटीडीओ को किंग्रेग बिजली कनेक्शन, पेयजल कनेक्शन सुचारू करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, वहीं शौचालय तुरंत चालू करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ओवर स्पीड नियंत्रण के लिए रम्बल स्टीप के लिए 11 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं, तथा हाथी पांव में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई जिस पर कल तक मार्किंग कर ली जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!