विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

 

रुद्रप्रयाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग की ओर से आम लोगों के लिए वार्ड 2 के अमसारी क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव व सिविल जज (सी.डि) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग अनामिका सिंह द्वारा की गई।

इस मौके पर अनामिका सिंह द्वारा शिविर में मौजूद लोगों को उत्तराखंड पुलिस संशोधन अधिनियम-2018 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा घरेलू हिंसा के संबंध में, सुरक्षा के अन्य कानून के संबंध में जागरूक किया गया। रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री द्वारा जनता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। इस मौके पर वार्ड सदस्य अंकुर खन्ना, राजस्व उपनिरीक्षक रुद्रप्रयाग तासिक खान, वार्ड के महिला मंगल दल आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!