जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र के दौरे पर, तीन जिलों में जनसभा करेंगे - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र के दौरे पर, तीन जिलों में जनसभा करेंगे

नई दिल्ली,सोमवार 18 नवंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। वह राज्य के तीन जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर उनके कार्यक्रम को साझा किया है।

भाजपा के अनुसार, जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार की शुरुआत नवी मुंबई के थाणे जिला से करेंगे। वो पूर्वाह्न 11 बजे रामलीला मैदान, सेक्टर-12, नेरुल पश्चिम बेलापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो जिला सोलापुर पहुंचेंगे। वहां वो अक्कालकोट में बागेहाली रोड पर स्थित शाबदी फार्म हाउस में दोपहर दो बजे जनसभा में मतदाताओं से रूबरू होंगे। इसके बाद अपराह्न 3ः55 बजे जिला अहमदनगर के कारजात में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!