पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार - Shaurya Mail

Breaking News

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

 पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 31 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को देहरादून के पत्रकारों ने मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने नैनीताल के पत्रकारों के मामले में त्वरित कार्रवाई करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नैनीताल जनपद के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से पत्रकारों को नोटिस भेजे गए थे। उक्त मामले में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए उचित निर्देश दिये। जिसके बाद सभी पत्रकारों के नोटिस वापस किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है। मीडिया की ओर से आम व्यक्ति की आवाज सरकारों तक भी पहुंचती है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मीडिया के साथ बराबर संवाद किया जाए। जब संवाद टूटता है तभी दिक्कतें पैदा होती हैं इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी मीडिया के साथ बराबर संवाद रखें।

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि कहीं भी अधिकारियों की ओर से इस तरह के कार्यों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस मौके पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!