पत्रकार संगठन मीडिया राईट ने की सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान से की शिष्टाचार भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

पत्रकार संगठन मीडिया राईट ने की सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान से की शिष्टाचार भेंट

 पत्रकार संगठन मीडिया राईट ने की सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान से की शिष्टाचार भेंट

पत्रकार संगठन मीडिया राईट ने की सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान से की शिष्टाचार भेंट

पत्रकार संगठन मीडिया राइट ने 15 बिंदुओं पर पत्रकारो के लिए मांग कर ज्ञापन सौंपा
देहरादून। पत्रकार संगठन मीडिया ने आज लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान से मुलाकात कर 15 बिंदुओ पर पत्रकारों के लिए मांग करते हुये श्री चैहान को अपनी ओर से मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य मुद्दा पैंशन योजना को 5 हजार से बढ़ा कर 15 हजार किया जाये, पत्रकारो के लिए विधान सभा व सचिवालय पास पूर्व की भांति जारी किया जाएं, राज्य एवं जिले के पत्रकारो को एक समान जिला व प्रदेश में सुविधा उपलब्ध कराई जायें, पत्रकारो के लिए दूसरे प्रदेशों की भांति आवास योजना का जल्द अमल में लाया जाये, लाइफ इंसोरेंस 5 लाख से बढ़ा कर 10 किया जाए, तथा छोटे मंझले समाचार पत्रों को एक साल में 5 लाख का विज्ञापन दिया जाए ।
कोरोना काल के दौरान पत्रकारो ने जिस परिस्तिथियों का सामना करना पड़ा उन को अनुग्रहित राशि देने की मांग रखी। वही महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चैहान ने पत्रकारो के इस प्रतिनिधि मंडल को अस्वस्थ किया जल्द ही प्रस्ताव बना कर प्रशासन को भेज दिया जाएगा ।
प्रतिनिधि मंडल ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।
श्री चैहान से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह, पूनम सिंह, जुबेर खान, जावेद खान, रोहनी मैठाणी, सुभाष गौड़, रघुवीर सिंह कठैत आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!