जौनसार बावर निवासी अर्जुन सिंह के राज्य सूचना आयुक्त बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर - Shaurya Mail

Breaking News

जौनसार बावर निवासी अर्जुन सिंह के राज्य सूचना आयुक्त बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

 जौनसार बावर निवासी अर्जुन सिंह के राज्य सूचना आयुक्त बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

जौनसार बावर निवासी अर्जुन सिंह के राज्य सूचना आयुक्त बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

 

विकासनगर,  जौनसार बावर के कालसी ब्लाक के खाती गांव निवासी अर्जुन सिंह को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी गयी है। इनकी राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अर्जुन सिंह के राज्य सूचना आयुक्त बनने पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की है। नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्त सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कुंवर सिंह पशुपालन विभाग में एसएफओ के पद पर कार्यरत थे। जबकि माता सावित्री देवी एक गृहणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज सहिया में ग्रहण की। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनका चयन प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ। प्रदेश में 14 साल एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर कार्य साथ ही निदेशक जनजाति, सचिवालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2019 में अपर सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के दो साल बाद अब उन्हें राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। अर्जुन सिंह के राज्य सूचना आयुक्त बनने पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, जिला पंचायत मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, चमन सिंह, चकराता ब्लाक प्रमुख निधि राणा, कालसी ब्लाक प्रमुख मठौर सिंह, छावनी परिषद सदस्य अनिल चांदना, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, चंदन रावत, यंग माउंटेन क्लब चकराता के अध्यक्ष अमित जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चकराता केशर चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष क्वासी सूर्यपाल चौहान आदि ने खुशी जाहिर की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!