पर्यटन सीजन से पहले दून–मसूरी मार्ग पर अतिरिक्त वैली ब्रिज बनाने के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

पर्यटन सीजन से पहले दून–मसूरी मार्ग पर अतिरिक्त वैली ब्रिज बनाने के निर्देश

 पर्यटन सीजन से पहले दून–मसूरी मार्ग पर अतिरिक्त वैली ब्रिज बनाने के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 18 मार्च 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बुधवार को बैठक में मार्ग पर स्थित वैली ब्रिज की स्थिति की समीक्षा करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा पर्यटकों को असुविधा से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। मंत्री ने प्रस्तावित स्थायी पुल के निर्माण से पूर्व एक अस्थायी (टेंपरेरी) वैली ब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग और वन विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही अतिरिक्त टेंपरेरी वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करें, ताकि यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

बैठक में डीएफओ मसूरी अमित कंवर और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!