Breaking News

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना

 

देहरादून /विकासनगर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जनता का आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया।

गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री नवप्रभात की अगुवाई में तिलक भवन के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के साथ ही महंगे दिन वापस आ गए हैं। भाजपा सरकार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में अच्छे दिनों का सुख पाओ जैसे झूठे वादे कर मतदाताओं को गुमराह किया था। सरकार बनते ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे जनता का जीना दूभर हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि दो साल पहले लॉकडाउन के बाद से पेट्रोल-डीजल, रसोई सिलेंडर सहित खाद्य सामग्री के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि यूपीए शासनकाल में रसोई गैस के दाम में पचास रुपए बढ़ने पर सत्ता पर बैठे यही लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया करते थे। आज से लोग चुप बैठे हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, नरेंद्र बिष्ट, कमल किशोर, देवानंद पासी, विकास शर्मा, बलजीत सिंह, नौशाद अली, बॉबी नौटियाल, राजीव शर्मा, असद खान, अनमोल शाह, अभिराजन, सदाकत अली जैदी, मुनीर अहमद, कुसुम कौशल, रेखा रमोला, गिरीश सप्पल, बिजेंदर वालिया, विपुल जैन, अभिनव ठाकुर, नईम, शुभम भटनागर आदि शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!