राजधानी देहरादून में होली के रंगीन त्यौहार को देखते हुए दून अस्पताल ने विशेष मेडिकल एडवाइजरी जारी की - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

राजधानी देहरादून में होली के रंगीन त्यौहार को देखते हुए दून अस्पताल ने विशेष मेडिकल एडवाइजरी जारी की

 राजधानी देहरादून में होली के रंगीन त्यौहार को देखते हुए दून अस्पताल ने विशेष मेडिकल एडवाइजरी जारी की

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 27 फ़रवरी 2026

राजधानी देहरादून में होली के रंगीन त्यौहार को देखते हुए दून अस्पताल ने विशेष मेडिकल एडवाइजरी जारी की है। होलिका दहन और बड़ी होली के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए दून अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।

होली पर्व के दौरान अक्सर रंगों के दुष्प्रभाव, त्वचा एलर्जी, आंखों में केमिकल जाने, कान गले की संबंधी समस्याएं, हुड़दंग के कारण चोट और हड्डी टूटने की अधिक समस्या को देखते हुए दुआ अस्पताल द्वारा सतर्कता बढ़ती जा रही है। हॉस्पिटल में फूड प्वाइजनिंग और पेट सम्बन्धी शिकायतों को लेकर भी दून अस्पताल अलर्ट मोड पर है। साथ ही दून अस्पताल की 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देते हुए कहा कि होली खेलते समय सावधानी बढ़ाते केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचें यदि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में पैदा होती है तो आप तुरंत दोनों अस्पताल पहुंचे , जहां आपको आपातकालीन सेवाओं में तुरंत उपचार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञों को छोटी और बड़ी होली में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही अतिरिक्त डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल की टीम भी तैनात रहेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!