Breaking News

किच्छा में ₹130 रुपए के विवाद में वृद्ध की ईंट मारकर हत्या, आरोपी फरार

 किच्छा में ₹130 रुपए के विवाद में वृद्ध की ईंट मारकर हत्या, आरोपी फरार

किच्छा : 130 रुपए के लिए किच्छा के सिरौली में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। मृतक रफीक ग्राम मुंडा सैदपुर भोजीपुरा, बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह यहाँ अपनी बेटी के घर आया हुआ था जिसकी उम्र 60 वर्ष है। 130 रुपए के विवाद में वह समझौता करा रहा था, तभी पड़ोसी बंधन कुरेशी ने नाक और माथे के बीच में ईट मार दी। इस घटना से समझौते में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में रफीक को किच्छा कस ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी घर से फरार बताया जाता है। घटना से मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में हत्याओं का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हत्याएं हो रही हैं हालांकि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है लेकिन घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। किच्छा में आज की घटना को लेकर लोगों में सनसनी फैली हुई है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!