राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं को पुस्तक पुस्तिका का वितरण किया गया
उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 अप्रैल 2026
राजकीय इंटरकॉलेज डोभालवाला में स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं को पुस्तक पुस्तिकाओं का वितरण कर बच्चों को पूरी त्रम्यता से छात्र छात्राओं को शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र की आधार शिला को मजबूत करने का आह्वान किया छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए स्कूल की पीटी ए एसोसियन के अध्यक्ष सतीश आजाद ने कहे कि छात्र छात्राएं राष्ट्र का भविष्य है, और शिक्षा के द्वारा ही हम राष्ट्र और समाज का कल्याण कर सकते हैं वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य शरद चंद बडोनी ने बताया कि कक्षा 6वीं से इंटर तक के छात्र छात्राओं को पुस्तक पुस्तिकाओं का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाये दी । इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता मनमोहन बहुगुणा, रमेश चंद्र एवं अन्य सहायक अध्यापक व स्कूल स्टॉफ व छात्र छात्राएं मौजूद थे।