माननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभार - Shaurya Mail

Breaking News

माननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभार

 माननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभार

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 25 सितंबर 2026 

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को माननीय अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी द्वारा आयोग के नव नियुक्त माननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी, जनपद उत्तरकाशी को विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव एवं सक्रिय सहभागिता से आयोग के कार्यों को और अधिक प्रभावी गति मिलेगी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में आयोग को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, आयोग के कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल, श्री बच्चन सिंह पुंडीर, श्री कुलदीप कुमार गोनियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती असरफी भण्डारी, श्री सुमेर चन्द रमोला, मनवीर चन्द रमोला, कैलाश चन्द गुंसाई एवं जय भारत सिंह उपस्थित रहे।

माननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने कार्यभार ग्रहण करते हुए आयोग के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों से संबंधित विषयों के प्रभावी निराकरण हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!