Breaking News

हिमाद्रि रत्न साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया

 हिमाद्रि रत्न साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया

कोटद्वार, साहित्यिक संस्था साहित्यांचल की ओर से हिमाद्रि रत्न साहित्यिक सम्मान-2022 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सत्यप्रकाश थपलियाल और घनानंद दुदपुड़ी को हिमाद्रि रत्न सम्मान दिया गया।
संस्था अध्यक्ष जनार्दन बुड़ाकोटी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में साहित्यकार घनानंद दुदपुड़ी और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ‘हिमाद्रि रत्न सम्मान-2022’ से सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मानपत्र एवं 11-11 हजार की धनराशि दी गई। समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने उन्हें मिलने वाली सम्मान राशि को असहाय बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर साहित्यांचल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी की ओर से संपादित हिमाद्रि रत्न सम्मान काव्यात्मक संग्रह पुस्तक का विमोचन किया गया। संस्था ने चंद्रप्रकाश नैथानी को भी नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. राम प्रसाद ध्यानी, महासचिव मयंक प्रकाश कोठारी, डॉ. वेदप्रकाश माहेश्वरी, चक्रधर शर्मा कमलेश, प्रो. नंदकिशोर ढौंडियाल, डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, अनुसूया प्रसाद डंगवाल और प्रवेशचंद्र नवानी आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!