उच्च स्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी संस्तुति - Shaurya Mail

Breaking News

उच्च स्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी संस्तुति

 उच्च स्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी संस्तुति

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 04 जुलाई 2024

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन व्यवस्था के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी संस्तुति बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।

समिति की ओर से प्रदेश में संचालित हो रही समस्त यात्राओं के भविष्य में सुचारू और निर्बाध रूप से संचालन के लिए और राज्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होने वाली यात्राओं को सुगम बनाने के लिए अपनी संस्तुति दी गई है।

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों में सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ए.पी. अंशुमन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल मण्डल के.एस. नगन्याल शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!