गोवा राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

गोवा राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, दी बधाई

 गोवा राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, दी बधाई

उत्तराखंड(नैनीताल),शुक्रवार 31 मई 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित गोवा राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तराखंड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने गोवा राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि गोवा अपने अद्वितीय समुद्र तटों, प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक विविधता को संजोए हुए है। क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद यह राज्य पर्यटकों के लिए साहसिक जल खेलों और अपने जीवन्त त्योहारों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र है।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र की ओर से सभी राज्यों के स्थापना दिवस को प्रत्येक राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जो कि बहुत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोते और सभी देशवासियों को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की इस अनूठी पहल से हमारे विविध राज्यों की परस्पर परंपराओं, प्रथाओं, संस्कृति और ज्ञान की समझ को बढ़ाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!