उत्तराखंड के राज्यपाल ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

 उत्तराखंड के राज्यपाल ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

उत्तर प्रदेश(वाराणसी),गुरुवार 16 मई 2024

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। मंदिर के स्वर्णिम गर्भगृह में राज्यपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक किया।

मंदिर के अर्चक पं.श्रीकांत मिश्र ने राज्यपाल को विधिवत पूजन अर्चन कराया। दर्शन पूजन के बाद राज्यपाल ने देश एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने दर्शन पूजन के बाद अपने सोशल मीडिया के अधिकृत अकाउंट पर दर्शन पूजन की अनुभूति को तस्वीरों संग साझा किया।

उन्होंने लिखा वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन कर मन अभिभूत हो गया! भक्त हितकारी और दया के सागर बाबा विश्वनाथ सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि प्रदान करें! हर-हर महादेव।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!