राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की मुलाकात

 राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की मुलाकात

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 13 जुलाई 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की बधाई दी।

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में नागरिकों को त्वरित एवं उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। राज्य सरकार हेली एंबुलेंस, ड्रोन लॉजिस्टिक्स, एआई मैनेजमेंट एवं ट्रॉमा मैनेजमेंट के क्षेत्र में व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार से इन सभी सेवाओं के लिए सहयोग की अपेक्षा की।

वार्ता के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!