मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह - Shaurya Mail

Breaking News

मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

 मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

उत्तराखंड(पिथौरागढ़),शनिवार 06 जून 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शनिवार को दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके अनुशासन, समर्पण व उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा क्षेत्र की विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और सीमांत क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!