राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल - Shaurya Mail

Breaking News

राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

 राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 16 अगस्त 2024

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरुवार को स्वल्पाहार कार्यक्रम में देहरादून शहर की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक ‘‘मेरा देहरादून’’ का विमोचन किया।

राजभवन में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रीगणों, सांसद, विधायकों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी देहरादून, सोनिका के प्रयासों से निर्मित इस कॉफी टेबल बुक में देहरादून शहर के प्राकृतिक सौंदर्य, प्रसिद्ध विद्यालय, विश्वविद्यालय, प्रसिद्ध कैफे एवं देहरादून शहर की विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति को दर्शाया गया है। साथ ही इस पुस्तक में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से समय-समय पर विकास के क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों, जनपयोगी विभिन्न कार्यों का भी समावेश है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!