सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News

सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित

 सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित

काशीपुर,  भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया।

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी दी कि यह 3 दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग 19 से 21 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।प्रशिक्षण वर्ग में कुल 14 सत्र होंगे जिसमे भाजपा सैद्धांतिक , वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों भाजपा की कार्यपद्धति, सहित केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकरियाँ प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी प्रवास वर्ग में रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!