Breaking News

सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय बदल गया है। अब डाक्टर सुबह सुबह 8 बजे ही ओपीडी में मिल जाएंगे।

सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय बदल गया है। अब डाक्टर सुबह सुबह 8 बजे ही ओपीडी में मिल जाएंगे।

देहरादून। सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय बदल गया है। अब डाक्टर सुबह सुबह 8 बजे ही ओपीडी में मिल जाएंगे। ग्रीष्मकाल के लिए ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक का हो गया है।

सरकारी अस्पताल की ओपीडी का नया समय 1 मार्च से बदल गया है। बुधवार को भी ओपीडी के समय बदलने की जानकारी नहीं होने के चलते अधिकांश लोग 9 बजे के बाद ही चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे। नतीजतन कक्ष में बैठे कई चिकित्सकों को मरीजों का इंतजार करना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश राणा ने बताया कि पहले ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, जो एक मार्च से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक हो गया है। सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय बदलने से ओपीडी में पंजीकरण संख्या पर असर पड़ा है। पहले दिन महज 26 मरीजों ने पंजीकरण कराया। बुधवार को दूसरे दिन करीब 210 पंजीकरण हुए। जबकि पहले पंजीकरण का आंकड़ा 350 के पार चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक एक-दो दिन में नए समय की सभी को जानकारी होने पर पंजीकरण संख्या पूर्व की तरह हो जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!