गोदियाल ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर - Shaurya Mail

Breaking News

गोदियाल ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

 गोदियाल ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),बुधवार 10 जून 2026

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बुधवार को श्रीनगर विधानसभा के विभिन्न गांवों का भ्रमण व जनसंवाद कार्यक्रम किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर आत्मीय चर्चा की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने अभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाए और घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दे।

आज विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए गोदियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और मजबूत बनाने व जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर भी संवाद किया।

इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि कई गांवों में ग्रामीण बढ़ते जंगली जानवरों के आतंक से परेशान है लेकिन सरकार इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार से इस समस्या के हल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!