Breaking News

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

 कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 02 मई 2024

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश सोशल मीडिया विभाग में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने घनश्याम फुलेरा, एच.एन. चमोली, शरद चन्द शाह, मधुसूदन सुन्द्रियाल को कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। प्रदेश स्तरीय चुनावों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही भाजपा की सोशल मीडिया की ओर से दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!