पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों की सराहना की - Shaurya Mail

Breaking News

पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों की सराहना की

 पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों की सराहना की

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 12 जुलाई 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री धामी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने आमजन के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य के विकास में सदैव महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले पूर्व विधायकों में काशी सिंह ऐरी, दिनेश अग्रवाल, देशराज कर्णवाल, लाखीराम जोशी, पुष्पेश त्रिपाठी, धन सिंह नेगी, केदार सिंह रावत, राजकुमार, विजया बड़थ्वाल, सुरेश चंद्र आर्य तथा जोत सिंह गुनसोला शामिल थे।

इसी क्रम में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा और प्रादेशिक विकास सेवा संगठन आदि के प्रतिनिधियों ने भी उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश की जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!