पूर्व सीएम रावत को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में शामिल, बनाये गये उपाध्यक्ष - Shaurya Mail

Breaking News

पूर्व सीएम रावत को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में शामिल, बनाये गये उपाध्यक्ष

 पूर्व सीएम रावत को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में शामिल, बनाये गये उपाध्यक्ष

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 17 अगस्त 2026

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नितिन नवीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को जगह दी गई है। तीरथ सिंह रावत को नितिन नवीन की टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ही राम माधव और वसुंधरा राजे को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बैजयंत जय पांडा, डी पुरदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीण पंवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!