लोकपरम्पराएं समाज की आत्मा, इसे संरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : त्रिवेन्द्र सिंह रावत - Shaurya Mail

Breaking News

लोकपरम्पराएं समाज की आत्मा, इसे संरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

 लोकपरम्पराएं समाज की आत्मा, इसे संरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 01 मार्च 2026

भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरिद्वार में रविवार को ऋषिकुल मैदान में होली मिलन समारोह फागोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम का वातावरण राजनीतिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से भर उठा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय लोकपरंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। अपने संबोधन में उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकपरंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं और इन्हें संरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होली जैसे पर्व कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक सूत्र में बांधते हैं और संगठन को वैचारिक रूप से और अधिक मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा कार्यकर्ता इन सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ें। उनके विचारों में संस्कृति, संगठन और राष्ट्रभाव का स्पष्ट समन्वय दिखाई दिया, जिसने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर दिया।

विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह आयोजन केवल होली मिलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि होली के त्योहार पर खेले जाने वाले रंग हमें प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण प्रेम का संदेश देते हैं। आज फूलों की होली के माध्यम से इस अवधारणा को भी बलवती और सशक्त किया गया है।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है,यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म,संप्रदाय,जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह,बेस्ट मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया,तुषांक भट्ट,अन्नू कक्कड़ सरदार हरमोहन सिंह,मुनेश सैनी, दीपांशु विद्यार्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान,सुशील त्यागी, संदीप गुप्ता, चेरब जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!