सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 27 फरवरी 2026

जनपद देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त सेवायोजन अधिकारियो के लिए बेंगलुरु स्थित संस्था इंटरनेशनल स्कूल आफ काउंसलिंग एंड हॉलिस्टिक स्टडीज द्वारा पांच दिवसीय सर्टिफाइड करियर डेवलपमेंट प्रोफेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के निदेशालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विभागीय सचिव श्री रविशंकर भी उपस्थित रहे ।संस्था की ओर से प्रशिक्षक के रूप में श्री कृष्णा अय्यर एवं श्रीमती ममता तनेजा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती शिक्षण संस्थानों में करियर के प्रति छात्रों में करियर के प्रति जागरूकता पैदा करना एवम प्रशिक्षण के बाद अधिकारी गणों द्वारा धरातल पर ले जाने की अपेक्षा की गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!