फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन और कमलेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन और कमलेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन और कमलेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 26 जूलाई 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन और फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की और उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्माकारों को फिल्मांकन के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है,इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!