नैनीताल राजभवन में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन - Shaurya Mail

Breaking News

नैनीताल राजभवन में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन

 नैनीताल राजभवन में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन

उत्तराखंड(नैनीताल),मंगलवार 25 जून 2024

नैनीताल राजभवन में तैनात समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों के लिए सोमवार को परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और कार्मिकों की कार्यालयी और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

राज्यपाल ने उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजभवन में कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक परिवार के सदस्य हैं। परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या उनकी अपनी समस्या है जिनका निदान करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन नैनीताल को 125 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अभी तक इसकी सुंदरता और भव्यता जीवंत है। इसके लिए उन्होंने भवन के रखरखाव करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक शासकीय कार्मिक अपने कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्टता और अपने उत्तरदायित्वों के प्रति खरा उतर कर नई चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहें। इस अवसर पर कार्मिकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!