महासू मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार - Shaurya Mail

Breaking News

महासू मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

 महासू मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 06 जुलाई 2024

जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर से आए लोगों ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। लोगों ने प्रदेश सरकार की ओर से महासू मंदिर हनोल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि महासू मंदिर हनोल का सुनियोजित विकास कर क्षेत्र को एक बहुत बड़े धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए और युवाओं के लिए आर्थिकी के नए अवसरों का सृजन हो।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!