पूर्व सीएम ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेताओं को भी घेरा
पूर्व सीएम ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेताओं को भी घेरा
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और खुद की हार से आहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिना नाम लिए कुछ कांग्रेसियों पर भी निशाना साधा है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने बाप का इंतजाम करने के बाद बेटी की हार का भी इंतजाम कर दिया था। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा।
अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें और उनकी बेटी अनुपमा रावत को हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद काफी समय से सोशल मीडिया में उन पर बिना सिर-पैर के हमले करने वालों की बाढ़ सी आ गई है।
धामी की धूम पेज पर उन पर जुटकर प्रहार कर रहे भाजपाइयों के साथ-साथ कांग्रेस के एक नेता से जुड़े हुए कुछ लोग भी उन पर दनादन गोले दाग रहे हैं। उनको लगता है हरीश रावत को गिराकर मार देने का यही मौका है। हरीश ने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कहने वाले व्यक्ति को पार्टी में पदाधिकारी बनाने वाले का नाम भी अब सामने आ चुका है।