अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, एनजीटी के आदेश पर चला बुलडोजर - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, एनजीटी के आदेश पर चला बुलडोजर

 अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, एनजीटी के आदेश पर चला बुलडोजर

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 28 मई 2024

देहरादून स्थित रिस्पना नदी किनारे चिन्हित अवैध मकानों को ध्वस्त करने के लिए सोमवार से अभियान शुरू हो गया है। एनजीटी के आदेशों के अनुसार 2016 के बाद जितने भी अतिक्रमण हुए हैं, उनको चिन्हित कर ध्वस्त कराए जाएंगे। ऐसे में अब अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है। नगर निगम ने अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।

अवैध मलिन बस्तियों पर सोमवार को बुलडोजर चला। ध्वस्तीकरण के दौरान नगर निगम के तमाम अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि ध्वस्तीकरण के दौरान किसी भी प्रकार का कोई विरोध देखने को नहीं मिला। वहीं मौके पर मौजूद उप नगर आयुक्त गोपाल राम ने बताया कि यह कार्रवाई एनजीटी के आदेशों पर की जा रही है। उप नगर आयुक्त ने कहा कि 2016 के बाद जितने भी अतिक्रमण हुए हैं, उनको चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!