राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले 32 अधिकारी, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले 32 अधिकारी, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

 राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले 32 अधिकारी, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 30 अगस्त 2024

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग को लगभग कई अधिकारी मिले हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीसीएस परीक्षा में चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुये उनसे प्रदेश के विकास में योगदान की अपेक्षा की।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के प्रवास पर गये हैं। वहीं से मंत्री ने प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 में चयनित उम्मीदवारों व उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) परीक्षा में युवाओं का चयन उनके अथक प्रयासों का नतीजा है। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने न सिर्फ अपने सपनों को साकार किया बल्कि अपने परिवार और समाज का भी गौरव बढ़ाया है।

मंत्री रावत ने कहा कि आयोग की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा के परिणाम आने से प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग को 32 अधिकारी मिले हैं जिसमें उप शिक्षा अधिकारी, स्टॉफ ऑफिसर एवं विधि अधिकारी के पद शामिल हैं। साथ ही सहकारिता विभाग में भी सहायक निबंधक के पदों पर भी अधिकारियों को चयन हुआ है। इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति से जहां विभाग में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आयेगी, वहीं विभागीय परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी धरातल पर हो सकेगा।

डॉ. रावत ने कहा कि पीसीएस परीक्षा में चयनित अधिकारी अपनी प्रतिभा और योग्यता के दम पर उत्तराखंड को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!