दशहरा पर्व पर महासू मंदिर लखवाड़ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा - Shaurya Mail

Breaking News

दशहरा पर्व पर महासू मंदिर लखवाड़ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा

 दशहरा पर्व पर महासू मंदिर लखवाड़ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा

देहरादून,  दशहरा पर्व पर महासू मंदिर लखवाड़ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने देवता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। पूरी रात जागकर देव स्तुति की गई। ढोल-दमाऊ की थाप पर लोक गीतों की मनमोहक छटा बिखेरी गई। ब्रह्म मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गर्भगृह से देव पालकी और देव चिह्नों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बाहर निकाला गया।
महिलाओं ने देव पालकी की पूजा की। देव पालकी को कांधा देने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने देव पालकी पर चावल और फूलों की बारिश की गई। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में अपने शस्त्रों की पूजा भी की। देव पालकी के दर्शन कर ग्रामीणों ने खुशहाली की मन्नत मांगी। साथ ही महासू मंदिर थैना, महासू मंदिर हनोल, मैंद्रथ समेत कई गांवों में दशहरा पर्व ग्रामीणों ने देव दर्शन किए। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान, विद्या दत्त उनियाल, जितेंद्र चौहान, नरेश चौहान, अजय नेगी, दिग्पाल तोमर, सोहन कुमार, सत्येंद्र, प्रताप सिंह, अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!