नशा मुक्त भारत रैली का आयोजन - Shaurya Mail

Breaking News

नशा मुक्त भारत रैली का आयोजन

 नशा मुक्त भारत रैली का आयोजन

उत्तराखंड(गोपेश्वर),शनिवार 15 जून 2024

प्रति विद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल, सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम की ओर से उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसएसबी परिसर से ग्वालदम बाजार और कुनिला गांव तक शनिवार को नशा मुक्त भारत रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और समुदाय के सदस्यों की भागीदारी के माध्यम से जनता तक मादक द्रव्यों के सेवन के मुद्दे पर जागरूकता फैलाना है।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा कहा कि नशा मुक्त भारत एक राष्ट्रीय पहल है, जिसे समाज के सभी लोगों की भागीदारी से सफल बनाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!